Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबेरोजगारों के लिए मौका, उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी ने 1402 पदों पर निकाली...

बेरोजगारों के लिए मौका, उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी ने 1402 पदों पर निकाली भर्ती

बेरोजगारों के लिए मौका, उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी ने 1402 पदों पर निकाली भर्ती

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ‘यूकेएसएसएससी’ विभन्न विभागों के 1402 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं कराने जा रहा है। इसके लिए विज्ञापन और परीक्षा तिथि का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया है। स्नातक स्तरीय परीक्षा के अलावा पांच नई भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी।

इन भर्तियों के विज्ञापन 29 सितंबर से 6 नवंबर के बीच प्रकाशित किए जाएंगे, जबकि भर्ती पपरीक्षाएं 26 नवंबर से 10 मार्च के बीच आयोजित होंगी। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि नई भर्तियों के लिए पूरी तैयार है। तय कार्यक्रम के हिसाब से भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी।

नई भर्तियों में 657 पद सहायक अध्यापक एलटी के हैं। इंटरमीडिएट स्तरीय सामान्य भर्ती में 293 पद स्नातक स्तरीय भर्ती मे 226 पद, इंटरमीडिएट स्तरीय विषय आधारित भर्ती में 136 पद, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 पद और सहायक कृषि अधिकारी के 34 पद शामिल हैं। पीछले साल पेपर लीक कांड के चलते विवादों में घिरे आयोग ने अब पुराने विवादों से उभरते हुए, नया भर्ती कैलेंडर जारी किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments