Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता कोरोना पॉजिटिव

देहरादून।  बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून रामशरण नौटियाल कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्‍हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल के मुताबिक उनका देहरादून के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेंडम सैंपल लिया गया था। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उन्हें बुधवार की सायं एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। एम्स में उनका कोविड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती तीन कोरोना संक्रमित लोगों की हुई मौत

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्ति तीन बुजुर्ग मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। एम्स प्रशासन के मुताबिक कावली देहरादून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग, हरिद्वार निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग और जसपुर उधम सिंह नगर निवासी 60 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई है। एम्स प्रशासन ने स्थानीय प्रशासन को सूचित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments