Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डब्लैक फंगस के इलाज के लिए मिले 400 इंजेक्शन, 300 गढ़वाल और...

ब्लैक फंगस के इलाज के लिए मिले 400 इंजेक्शन, 300 गढ़वाल और 100 कुमाऊं मंडल भेजे

केंद्र सरकार से रविवार को उत्तराखंड को 400 इंजेक्शन मिले हैं, इनमें से 300 इंजेक्शन गढ़वाल और 100 इंजेक्शन कुमाऊं मंडल को दिए गए हैं। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।एम्फोटेरिसन इंजेक्शन की कमी के कारण मरीजों के इलाज में दिक्कतें आ रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र को चार सौ इंजेक्शनों की मांग भेजी थी। जो रविवार को राज्य को मिल गई है। जबकि 100 इंजेक्शन पहले मिल चुके हैं।स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने बताया कि केंद्र से मिले 400 इंजेक्शनों से एक सप्ताह तक काम चल जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस इंजेक्शन का जल्द उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।गढ़वाल मंडल के नोडल अधिकारी डॉ.कैलाश गुंज्याल ने बताया कि गढ़वाल मंडल के तहत ब्लैक फंगस के सभी मरीजों को दो से तीन इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। मरीजों के तीमारदारों को इंजेक्शन नहीं दिए जाएंगे। जो अस्पताल मरीज का इलाज कर रहे हैं, उन्हें इंजेक्शन दिए जाएंगे। इस संबंध में अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को इंजेक्शन के लिए कर्मचारी भेजना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments