Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनभंडारीबाग आरओबी परियोजना में आई तेजी की उम्मीद; डीएम ने किया स्थलीय...

भंडारीबाग आरओबी परियोजना में आई तेजी की उम्मीद; डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, कार्यदायी संस्था को फटकार

देहरादून: भंडारीबाग रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना, जो वर्षों से अधर में लटकी हुई थी, अब गति पकड़ने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यों की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लेटलतीफी अब क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य नियत समय में पूर्ण किया जाए।

प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग अब होगी और सख्त
डीएम ने ओवरब्रिज कार्यों की निगरानी के लिए एसडीएम सदर एवं लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) के एक्सियन को नोडल अधिकारी नामित किया है। ये अधिकारी रेलवे विभाग के साथ समन्वय कर गार्डर ब्रिज पेलसमेंट एवं निर्माण की क्लोज मॉनिटरिंग करेंगे। जिलाधिकारी स्वयं भी कार्यों की प्रगति की निगरानी करेंगे।

शहरवासियों को मिलेगा ट्रैफिक जाम से राहत
भंडारीबाग आरओबी परियोजना का उद्देश्य सहारनपुर रोड पर वाहनों के दबाव को कम करना और रेसकोर्स चौक को भंडारीबाग से जोड़ना है। इसके निर्माण से प्रिंस चौक और हरिद्वार रोड के बीच यातायात सुगम हो सकेगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

डीएम बंसल ने कहा कि वर्षों से अधूरे पड़े इस प्रोजेक्ट के कारण आम जनता को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। ऐसे में अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन स्वयं कार्य की प्रगति पर नजर रखेगा और सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर इसे तय समयसीमा में पूरा कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments