Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा आज चुनावी रणनीति पर करेगी मंथन

भाजपा आज चुनावी रणनीति पर करेगी मंथन

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अब अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है। इस कड़ी में गुरुवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून में पार्टी नेताओं की एक बैठक लेंगे। प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के घटनाक्रम के बाद अब सत्तारूढ़ भाजपा फिर चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में गुरुवार को देहरादून में एक अहम बैठक होने जा रही है। 

बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरुवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक इस बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा। उधर, भाजपा मीडिया व सोशल मीडिया टीम की बैठक भी गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर गुरुवार रात्रि भाजपा मुख्यालय में यह बैठक होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मीडिया टीम के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी प्रदेश प्रवक्ता व सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक को उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments