Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में भगत ने बताया कि भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का देहरादून में भूमि पूजन और शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 अक्टूबर को वर्चुअल तरीके से करेंगे। वहीं, विधायक पूरण फर्त्याल मामले पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा उनसे बात करेंगे। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सह-महामंत्री(संगठन) शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार समे सभी सदस्य उपस्थित थे।

कोर कमेटी की बैठक  के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चों की घोषणा अगले तीन दिन में कर दी जाएगी। इसके अलावा 16 अक्टूबर को जिला समन्यव समितियों के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण देहरादून में होगा। इन समितियों में सम्बंधित जिले के अध्यक्ष, महामंत्री, एक वरिष्ठ कार्यकर्ता, संबंधित विधायक और सांसद सदस्य होंगे।

भगत ने बताया कि भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का देहरादून में भूमि पूजन और शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 अक्टूबर को वर्चुअल तरीके से करेंगे। इसके लिए देहरादून और दिल्ली में आयोजन किए जाएंगे। इनमें वे स्वयं, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं, पांच अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच जिलों की प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठकें होगी। उसके बाद 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएंगे । इनके लिए 31 समूह बनाए गए हैं। मंडलों में होने वाले दो दिन के प्रशिक्षण शिविरों में आठ विषयों पर चर्चा होगी। ये विषय सम्बंधित प्रमुखों को दे दिए गए हैं। प्रशिक्षण वर्ग  प्रदेश के सभी 252 मंडलों में संपन्न होंगे।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि बैठक में यह साफ निर्देश दिए गए हैं कि मंत्री, विधायक या पदाधिकारी कोई भी मामला होने पर उसे पहले पार्टी फोरम पर रखेंगे न कि किसी अन्य स्थान पर। अगर इस बात का उल्लंघन किया जाता है तो वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा। विधायक पूरण सिंह फर्त्याल के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा उनसे बात करेंगे।

भगत ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों से कहा गया है कि वे माह में कम से कम एक बार अपने प्रभार के जिलों का दौरा करें और वहां रात्रि विश्राम के साथ जिला समन्वय कमेटी की बैठकों में भाग लें और कार्यकर्ताओं से मिलें। इसके बाद वे प्रशासनिक बैठक करें। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सांसद अजय भट्ट, महारानी राज लक्ष्मी, अजय टम्टा, तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सरकार के मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments