Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर की चर्चा

ऋषिकेश। रानी पोखरी के घमंडपुर में शनिदेव मंदिर परिसर में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के सभी चारों मंडलों के शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की वर्चुअल बैठक कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की। रानीपोखरी में हुई वर्चुअल बैठक में रानीपोखरी मंडल, माजरी ग्रामीण, नगर मंडल डोईवाला और बालावाला मंडल के मंडल अध्यक्षों के साथ सभी शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों ने भाग लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्ग दर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा की आज भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं के बल पर लगातार आगे बढ़ रही है।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, जिला भाजपा अध्यक्ष शमशेर पुंडीर, पूर्व राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, राजपाल रावत,रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार राज, नगर मंडल डोईवाला अध्यक्ष विनय कंडवाल और बाला वाला के मंडल अध्यक्ष अशोक राज पंवार के साथ प्रेम पुंडीर, नगीना रानी, नवीन, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप बिस्ट, विक्रम नेगी जिला उपाध्यक्ष, नवीन बड़थ्वाल, मनवर नेगी, सुंदर लोधी, पंकज रावत, ईश्वर रौथान, आशा सेमवाल नगर उपाध्यक्ष, सतीश सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकतर्त वर्चुअल बैठक में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments