Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनभाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को पार्टी से...

भाजपा ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित


देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा ने देहरादून महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने आज देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले के चार पदाधिकारियों को पार्टी से निकाल दिया है।
इन चारों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। निष्कासित पदाधिकारियों में देहरादून की महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया पंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष उमा डबराल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जिले के भाजपा सदस्य गोविंद सिंह जिम्वाल और हरीश भंडारी शामिल हैं।

इससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष सुबोध बगवाड़ी और सदस्य आनंद प्रकाश नौटियाल को निष्कासित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments