Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले, सारे मिथक तोड़कर 2022 में फिर खिलेगा...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक बोले, सारे मिथक तोड़कर 2022 में फिर खिलेगा कमल

सारे मिथक तोड़कर 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा फिर सरकार बनाएगी। यह बात भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इससे पहले बागेश्वर आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़े, बाइक रैली के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ता नगर से करीब दो किमी दूर पार्टी जिला कार्यालय तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जुलूस के रूप में पहुंचे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते आज भाजपा चरम पर है। केंद्र के साथ अधिकांश राज्यों में पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि चार साल के कार्यकाल में सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा है। युवा, महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। राज्य सरकार के कामकाज का जनता में भी अच्छा असर गया है और कार्यकर्ताओं भी बेहद उत्साहित हैं। यही उत्साह सारे मिथक तोड़कर इस बार प्रदेश में फिर से सरकार बनाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को तनाव देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, पार्टी के प्रदेश मंत्री सुरेश जोशी, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता नगरकोटी, युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा और कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की अपील की। सभा का संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार ने किया

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments