Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, हाईकोर्ट में...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर हरिद्वार में पुस्तकालय निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट नैनीताल में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी। दून निवासी सच्चिदानंद डबराल ने मदन कौशिक के खिलाफ दायर याचिका में कहा है कि, हरिद्वार विधायक रहते हुए कौशिक ने साल 2010 में विधायक निधि से 12 पुस्तकालयों के निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी किए, पर आज तक यह पुस्तकालय नहीं बनाए गए, जबकि डेढ़ करोड़ का भुगतान कर दिया गया। जिन स्थानों पर पुस्तकालय दर्शाए गए हैं, वहां पर बारातघर, निजी आवास, धर्मशालाएं हैं।

सीबीआई जांच की मांग
इस मामले में कार्यदायी संस्था आरईएस रही। आरईएस के तत्कालीन इंजीनियर ने बिना अस्तित्व में आए ही इन पुस्तकालयों का निरीक्षण किया व तत्कालीन सीडीओ ने डेढ़ करोड़ का भुगतान कर दिया। याचिकाकर्ता ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments