Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा में 50 नामों पर सहमति, आज केंद्रीय संगठन की बैठक में...

भाजपा में 50 नामों पर सहमति, आज केंद्रीय संगठन की बैठक में पैनल पर होगा मंथन

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में करीब 50 नामों पर सहमति बन गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए नामों के पैनल तैयार कर लिए गए हैं। ज्यादातर सीटों पर दो व तीन नाम हैं। कुछेक सीटों पर एक-एक नाम भी है।

उत्तराखंड से नामों के पैनल पर विचार होगा
रविवार को नई दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें उत्तराखंड से नामों के पैनल पर विचार होगा। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शिरकत करेंगे।

शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में कोर ग्रुप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को नामों पर सहमति बनाने के लिए अधिकृत किए। इसके बाद हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नामों के पैनल तैयार किए गए

खटीमा से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों को यह जानकारी दी। हालांकि धामी पूर्व में भी साफ कर चुके हैं कि उनका पहला और आखिरी प्यार खटीमा विधानसभा सीट ही है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का भी हरिद्वार शहर सीट से टिकट तय है। भाजपा में करीब 20 विधानसभा सीटों पर सहमति नहीं बन पाई है। प्रदेश चुनाव समिति ने इस सीटों पर नामों का पैनल तो बना लिया है और लेकिन उस पर सहमति और निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments