Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा विधायकों के भितरघात के आरोपों के बीच CM धामी पहुंचे दिल्ली,हाईकमान...

भाजपा विधायकों के भितरघात के आरोपों के बीच CM धामी पहुंचे दिल्ली,हाईकमान को बताएंगे प्रदेश का सियासी हाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा आलाकमान को उत्तराखंड के सियासी हालातों की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली से रविवार को वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में हैं। हाईकमान के ज्यादातर नेताओं के यूपी विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने की वजह से अभी उनकी किसी से मुलाकात नहीं हो पाई है।

माना जा रहा है कि शनिवार या रविवार को उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व अन्य नेताओं से मुलाकात हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि धामी हाईकमान के सामने मतदान के बाद एक-एक विधानसभा सीट को लेकर रिपोर्ट रख सकते हैं। मतदान के बाद भाजपा में जिस तरह से तीन विधायकों ने सरेआम भितरघात के आरोप लगाए हैं, उससे प्रदेश नेतृत्व असहज है।

लक्सर के भाजपा विधायक संजय गुप्ता तो सीधे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को निशाना बनाते हुए उन्हीं पर भितरघात के आरोप मढ़ चुके हैं। इससे भाजपा में हड़कंप की स्थिति है। भाजपा हाईकमान इस मामले का परीक्षण कर रहा है। माना जा रहा है कि हाईकमान सीएम धामी से इस बारे में रिपोर्ट ले सकता है।

उधर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के कई अन्य नेता भी दिल्ली रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी भी इसमें शिरकत करेंगे, जबकि पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और राज्य के सांसद भी दिल्ली कूच कर चुके हैं। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए मध्य प्रदेश गए हुए हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments