Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजयुमो में देहरादून महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठा विवाद

भाजयुमो में देहरादून महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठा विवाद

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति पर विवाद उठने लगा है। भाजयुमो के गढ़वाल संयोजक महेश जगूड़ी ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और भाजयुमो के कुंदन लटवाल आदि को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है।

महेश जगूड़ी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के बयान के मुताबिक पार्टी के संविधान के तहत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 30 साल की उम्र का मानदंड रखा गया था, लेकिन जब महानगर अध्यक्ष पर नियुक्ति की गई तो इस नियम को दरकिनार कर दिया गया। जगूड़ी ने कहा कि जो लोग संगठन विरोधी कार्य में संलिप्त रहे हों, उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिए जाने से वह बहुत ही आहत हैं। इस बारे में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

उधर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने बताया कि यह संगठन का निर्णय है। यह किसी एक व्यक्ति का निर्णय नहीं है। संगठन विरोधी कार्यों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को दायित्व नहीं दिया गया है। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला का कहना है कि महेश जगूड़ी भी उनके साथी हैं। पार्टी ने मुझे जो आदेश किया है, उन दायित्वों का निर्वहन करता रहा हूं। संगठन विरोधी कार्यों की बात निराधार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments