Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान ने किए महासू देवता के दर्शन,...

भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान ने किए महासू देवता के दर्शन, एशियन गेम्स में दिलाया था गोल्ड

विकासनगर। चीन में आयोजित एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी अपने परिवार के साथ चालदा महासू देवता के दर्शन करने जौनसार के दसऊ मंदिर पहुंची।

भारतीय महिला कबड्डी टीम के कप्तान रितु नेगी ने सपरिवार देवता के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। मंदिर समिति ने इंडिया टीम की कप्तान का परंपरागत तरीके से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह के रूप में देवता की फोटो भेंट कर सम्मानित किया।

श्री महासू देवता के किए दर्शन
इससे पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान रितु नेगी ने श्री महासू देवता मंदिर हनोल के दर्शन किए थे। देवता के मंदिर में मत्था टेकने के बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी अपने मामा के घर ननिहाल में क्वानू-मंझगांव गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments