Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधभारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में कैडेट आपस में भिड़े

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में कैडेट आपस में भिड़े

भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में कैडेट आपस में भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्षों में मारपीट हुई और मामला बमुश्किल शांत कराया गया। आइएमए प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कैडेटों में बहुत ही मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ। कहासुनी से शुरू हुआ मामला कुछ ही देर में मारपीट तक जा पहुंचा। जिसमें कई कैडेट को चोटें भी आई हैं। पता चला है कि मारपीट दो समूह में हुई पर कुछ ही देर में यहां खासा मजमा लग गया। किसी तरह मामला शांत कराया गया। आइएमए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अकादमी में प्री-कमीशन ट्रेनिंग के दौरान जेंटलमैन कैडेटों में मारपीट का मामला तीन मार्च की रात को हुआ। इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। अकादमी के नियमों के अनुसार दोषी कैडेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, अकादमी में न केवल देश बल्कि विदेश के भी जेंटलमैन कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में यहां कई विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण लेने वाले ये विदेशी कैडेट उन देशों से हैं, जिनके भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।  दो देशों के बीच मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने के लिए ये देश अपने कैडेट आइएमए में प्रशिक्षण के लिए भेजते हैं। घटना में कुछ विदेशी कैडेटों के भी शामिल होने की बात आई है।जिससे अकादमी प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments