Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत को 52 वर्ष पूरे,...

भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत को 52 वर्ष पूरे, CM धामी ने गांधी पार्क में बलिदानियों की दी श्रद्धांजलि

देहरादून। Indo Pak war 1971: वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के 52 वर्ष पूरे होने पर युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की ओर से गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों के साथ ही वीर नारी, वीरता पुरस्कृत व विभिन्न स्कूलों से छात्र- छात्राएं शामिल हुए। सांस्कृतिक टीम ने वीरों को नमन व वंदन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी सोनिका, राजपुर रोड विधायक खजानदास, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments