Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश की चेतावनी, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम; 24 घंटे अलर्ट...

भारी बारिश की चेतावनी, आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम; 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

देहरादून: देहरादून में तीव्र बौछारों का क्रम बना हुआ है। रोजाना शहर में एक से दो दौर की तेज बारिश हो रही है।

मानसून आने के बाद से ही दून के ज्यादातर क्षेत्रों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून के कुछ इलाकों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम, 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

प्रदेश में भारी वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में आपदा की स्थिति उत्पन्न होने के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। इस कड़ी में मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सचिवालय स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सभी जिलों के डीएम को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट

केंद्रीय जल आयोग की ओर से हरिद्वार, ऋषिकेश व मैदानी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। ऋषिकेश में हालांकि गंगा चेतावनी देखा से काफी नीचे बह रही है। आयोग की मानें तो अलकनंदा का वाटर लेवल बढ़ रहा है। जिससे मैदानी क्षेत्र में जल स्तर बढ़ेगा। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रुद्रप्रयाग संगम पर अलकनंदा नदी का डिस्चार्ज 2900 के आंकड़े को छू गया। आयोग की ओर से श्रीनगर बांध के निचले क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जानकारी प्रदान की गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई है।

मसूरी में आठ घंटे से ज्‍यादा समय से बारिश जारी

देहरादून में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक बारिश जारी रही। मसूरी में आठ घंटे से ज्‍यादा समय से बारिश हो रही है। यहां बरसाती नाले ऊफान पर हैं। बारिश से लोग भयभीत है।

मसूरी से सटे अगलाड़ तथा यमुना घाटी में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। यमुना और अगलाड़ नदियां ऊफान पर हैं। मसूरी-धनोल्टी मार्ग पर वुडस्टॉक स्कूल के नीचे भूस्खलन से होने से मार्ग बंद हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments