Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभूस्खलन के चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ व गंगोत्री राजमार्ग बंद; वैकल्पिक मार्गों से जाने...

भूस्खलन के चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ व गंगोत्री राजमार्ग बंद; वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बद्रीनाथ तथा गंगोत्री मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं। पुलिस ने इन दोनों रूट पर जाने वाले वाहनों को भद्रकाली व तपोवन में रोक दिया है। फिलहाल दोनों मार्गों को खोलने में अभी समय लग सकता है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर शिवपुरी तथा गूलर के समीप भूस्खलन के कारण मलबा आने से देर रात बंद हो गया था। वहीं ऋषिकेश- गंगोत्री राजमार्ग नरेंद्र नगर से करीब 3 किलोमीटर पहले भूस्खलन के चलते बंद हो गया है।

मार्ग को खोलने की कोशिश जारी
ऋषिकेश से श्रीनगर तथा चंबा-टिहरी की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस ने भद्रकाली व तपोवन तिराहे पर रोक दिया है। दोनों मार्गो को खोलने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल अभी कुछ घंटों तक यातायात सुचारू होने की संभावना नहीं है।

वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह
पुलिस ने अन्य वैकल्पिक मार्गों से गंतव्यों की ओर जाने की सलाह दी है। वहीं तपोवन व भद्रकाली बैरियर पर वाहनों के रोके जाने से यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments