Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभू-कानून की मांग को लेकर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा आंदोलनकारी, कहा-...

भू-कानून की मांग को लेकर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा आंदोलनकारी, कहा- मुख्‍यमंत्री को बुलाओ तभी उतरुंगा

देहरादून : उत्‍तराखंड की सशक्‍त भू-कानून की मांग लेकर एक आंदोलनकारी बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। सोमवार को सुबह आंदोलनकारी सुरेंद्र सिंह रावत लालपुल स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गए।

’15 दिन से गांधी पार्क में धरने पर बैठा हूं’

इस दौरान उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से मिलने की मांग की। कहा कि पहले मुख्‍यमंत्री धामी को बुलाओ तभी टावर से उतरुंगा। मैं 15 दिन से गांधी पार्क में धरने पर बैठा हूं, लेकिन सरकार ने मेरी सुध नहीं ली। मैंने कई बार फोन किया, लेकिन मेरा काल रिसीव नहीं किया गया।

मेरी मांग पूरी नहीं की गई तो कूद जाऊंगा

आंदोलनकारी सुबह सात बजे टावर पर चढ़ गया था। वह अपने साथ लाउड स्‍पीकर भी लेकर गया है। उसका कहना है कि अगर मेरी मांग पूरी नहीं की गई तो कूद जाऊंगा। मौके पर सिटी मजिस्‍ट्रेट भी मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments