Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंगलवार को होगी उत्तराखंड में अनलॉक थ्री की गाइडलाइन जारी

मंगलवार को होगी उत्तराखंड में अनलॉक थ्री की गाइडलाइन जारी

प्रदेश में आज जारी होगी अनलॉक-थ्री की गाइडलाइन

देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा रात्रि क‌र्फ्यू में ढील देने और पांच अगस्त से जिम और योग केंद्र खोलने की अनुमति देने के बाद यह व्यवस्था प्रदेश में भी लागू होनी है। माना जा रहा है कि मंगलवार को शासन प्रदेश की परिस्थितियों के हिसाब से अनलॉक थ्री की गाइडलाइन जारी कर करेगा।

केंद्र सरकार ने एक अगस्त से अनलॉक-थ्री के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार अब रात्रि क‌र्फ्यू पर रोक हटा दी गई है। यानी अब रात को भी वाहनों का संचालन हो सकेगा और दुकानें खुलने की समयसीमा भी बढ़ सकेगी। स्कूल कालेज और शिक्षण संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। अंतर्जिला और अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं भी खोली जा रही हैं। यहां आने जाने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। हालांकि, केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रदेश सरकारें केंद्र के नियमों में सख्ती तो कर सकती हैं, लेकिन अपनी ओर से अधिक छूट नहीं देंगी। सबसे अहम यह कि राज्य में जिम और योग केंद्रों को खोलने की अनुमति भी केंद्र ने दे दी है। प्रदेश के योग केंद्र व जिम संचालक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

सचिव आपदा प्रबंधन शैलेश बगोली का कहना है कि शासन मंगलवार को इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी कर देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments