Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री आवास कूच कर रहे नर्सिंग बेरोजगारों को रोका

मंत्री आवास कूच कर रहे नर्सिंग बेरोजगारों को रोका

देहरादून। नर्सिंग भर्ती में देरी को लेकर आक्रोशित नर्सिंग बेरोजगारों ने नर्सिंग फांडेशन के बैनर तले शुक्रवार को स्वासथ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के आवास की ओर कूच किया। उन्हें यमुना कॉलोनी में बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया गया है। जिस पर बेरोजगार वहीं पर धरना देकर बैठ गए हैं। सुराज सेवा दल, जनक्रांति विकास मोर्चा, भाकियू उत्तराखंड के कार्यकर्ता भी कूच में शामिल हो रहे हैं। नर्सिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष बबलू, सुराज दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में लगातार स्टाफ नर्स की कमी हो रही है, 12 दिसंबर 2020 को 2621 पदों पर नियुक्ति का शासनादेश होने के बाद भी भर्तियां पूरी नहीं हो पाई है। जिससे उनको समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों भी आंदोलन किया गया था, लेकिन समाधान नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments