Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री धन सिहं के सामने ही भिड़ गए विधायक और कार्यकर्ता,देखें...

मंत्री धन सिहं के सामने ही भिड़ गए विधायक और कार्यकर्ता,देखें वीडियो

2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की अंदरूनी कलह फिर सामने आई है,अनुशासन का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं में एक बार आज फिर जबरदस्त भिड़ंत मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले देखने को मिली। देहरादून के रायपुर में डिग्री कॉलेज के भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने से चंद मिनट पहले रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने ही कार्यकर्ताओं पर भड़ास निकालते हुए दिखे, वहां मौजूद  उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के सामने काऊ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया,इतना ही नही विधायक कार्यकर्ता को अपनी औकात में रहने को कहने लगे,तो कार्यकर्ता भी विधायक से भिड़ गया,बस फिर क्या था दोनों ओर से नारेबाजी शुरू हो गयी।
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जिस तरीके से भाजपा में कलह सामने आ रही है ये पार्टी के लिए अच्छा संकेत नही है।आज मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम शुरू होने से कुछ ही पहले भाजपा के रायपुर विधायक काऊ कैबिनेट मंत्री धन सिहं के सामने ही कुछ कार्यकर्ताओं से भिड़ गए और उनको औकात में रहने की चेतावनी दे दी,और उन्होंने कार्यक्रम को छोड़ने तक की धमकी दे दी साथ ही यहां तक कहा कि वह जिन लोगों के साथ मंत्री जी खड़े हैं  यदि वह उनके साथ रहेंगे तो वह कार्यक्रम छोड़कर चले जाएंगे। भाजपा विधायक अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को औकात में रहने तक की धमकी देने लगे। भाजपा विधायक जिस कार्यकर्ता से उलझे वह जिला पंचायत के सदस्य हैं और पार्टी में 15 से 20 सालों के लिए काम कर रहे हैं जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह का कहना है कि विधायक जिस तरीके से अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं उससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी गिर रहा है एक विधायक को यह शोभा नहीं देता कि वह अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस तरीके से धमकाए, खास बात यह है कि उच्च शिक्षा विभाग के कार्यक्रम को उमेश शर्मा काऊ अपना निजी कार्यक्रम तक बताने लगे और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से निकलने तक की धमकी देने लगे। धन सिंह रावत से उमेश काऊ शिकायत करते हुए नजर आए कि यह मुझे अपना विधायक नहीं मानते हैं और इस क्षेत्र में जो भी पोस्टर लगते हैं उनको यह फाड़ देते हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments