Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आपदा में मृतक आश्रितों को दी मुआवजा राशि,...

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आपदा में मृतक आश्रितों को दी मुआवजा राशि, 4 लाख रुपए के सौंपे चेक

ऋषिकेश: केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते अगस्त में आई भारी वर्षा की चपेट में आकर बहे मृतक के स्वजन को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक सौंपे। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि बीते माह 13 अगस्त को आई भारी बारिश के चलते माया मार्किट गुमानीवाला निवासी दीपक पंवार अपनी स्कूटी से काम कर घर लौट रहा था। तभी दुधुपानी शिव मंदिर के पास गड्ढे में स्कूटी जा गिरी और दीपक पानी के बहाव में आकर बह गया जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों को सौंपे गए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता
इसी तरह 13 अगस्त की रात्रि गुमानीवाला वार्ड 14 निवासी रोहित अपनी नानी (मायाकुंड) के घर से अपने घर लौट रहा था, तभी दुधुपानी शिव मंदिर के समीप पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गयी। अग्रवाल ने मृतक दीपक पंवार और रोहित के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक सौंपे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments