Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में लौटने की चर्चा, दिल्‍ली के...

मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में लौटने की चर्चा, दिल्‍ली के लिए हुए रवाना

देहरादून: भाजपा सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में लौटने की चर्चा है। रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू के लिए भी टि‍कट की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा तैयार नहीं है। हरक सिंह रावत मार्च 2016 में आठ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ हुए भाजपा में शामिल हुए थे।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कुछ समय पहले कोटद्वार मेडिकल कालेज को लेकर चर्चा में रहे थे। हरक सिंह रावत लैंसडौन क्षेत्र से अपनी पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं के लिए पार्टी नेतृत्व से टिकट मांग रहे हैं। माना जा रहा कि पार्टी नेतृत्व ने लैंसडौन सीट से उनकी पुत्रवधू को टिकट दिए के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है, जिससे वह नाराज हैं और इसीलिए वह बीते शनिवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments