Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमजिस्ट्रेट पिता की कार लेकर घूम रहा था युवक, शेखी बघारना पड़ा...

मजिस्ट्रेट पिता की कार लेकर घूम रहा था युवक, शेखी बघारना पड़ा भारी, पुलिस ने गाड़ी कर दी सीज

ऋषिकेश: मजिस्ट्रेट पिता की गाड़ी लेकर दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक को शेखी बघारनी भरी पड़ गई। पुलिस ने मजिस्ट्रेट लिखी कार को सीज कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में जाम के दौरान मजिस्ट्रेट लिखा एक वाहन जाम से निकलने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार युवक ने पुलिस पर रौब जमाने की कोशिश की।

युवक के साथ उसके दोस्त घूमने के लिए निकले

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह कार उसके मजिस्ट्रेट पिता की है। कार में मजिस्ट्रेट स्वयं सवार नहीं थे, बल्कि युवक के साथ उसके दोस्त घूमने के लिए निकले थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि वाहन चालक सौरभ पुत्र अखिलेश निवासी गरवाल आजमगढ़ उत्तर प्रदेश अपने पिता की कार को लेकर दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था।

कार को सीज कर दिया गया है। इससे पूर्व भी मुनिकीरेती पुलिस किसी तरह के अन्य मामलों में एक विधायक तथा एक सांसद की कार को भी सीज कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments