Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमर्चेंट नेवी कर्मचारी से 22 लाख रुपये की ठगी

मर्चेंट नेवी कर्मचारी से 22 लाख रुपये की ठगी

बैंक में गिरवी रखी जमीन बेचने के नाम पर मर्चेंट नेवी में तैनात एक कर्मचारी से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कर्मचारी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्य पाल ने बताया कि मर्चेंट नेवी में तैनात संदीप दीवान की शिकायत पर राजीव श्रीवास्तव उनके भाई आशु श्रीवास्तव और पत्नी नीतू श्रीवास्तव निवासी रजनीकुंज एनक्लेव कौलागढ़ रोड के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। संदीप दीवान का आरोप है कि वह रहने के लिए संपत्ति तलाश कर रहे थे। राजीव और आशु दोनों भाई उनके संपर्क में आए। दिखाई गई संपत्ति के बारे में बताया कि नीतू भी सह स्वामी है। जानकारी दी गई थी कि इस संपत्ति में किसी तरह का ऋण नहीं है। विश्वास कर एक करोड़ पांच लाख रुपये में सौदा कर लिया। 22 लाख रुपये एडवांस के तौर पर दे दिए। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय 31 अगस्त 2020 को देने की बात तय हुई। बताया कि जिस संपत्ति का सौदा किया था उसके बारे में पता चला कि संपत्ति की नीलामी हो रही है। जानकारी जुटाई तो पता चला कि इस संपत्ति पर एक करोड़ की देनदारी है। इस संपत्ति से जुड़ी बैंक व कानूनी कार्रवाई को छिपाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments