Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी एलबीएस अकादमी में ट्रेनी ऑफिसर समेत 33 संक्रमित

मसूरी एलबीएस अकादमी में ट्रेनी ऑफिसर समेत 33 संक्रमित

देश के प्रतिष्ठित संस्थान लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में कोरोना के 33 मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकतर ट्रेनी ऑफिसर शामिल हैं। अकादमी के पांच आवासीय क्षेत्रों को स्थानीय प्रशासन ने 14 दिन के लिए कंटेनमेंट जोन बना दिया। साथ ही 48 घंटे के लिए पूरी अकादमी को बंद कर दिया गया है। फिलहाल सभी ट्रेनी आफिसर ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे।एलबीएस अकादमी मसूरी में बड़ी संख्या मे कोरोना के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। अगले 48 घंटे के दौरान अकादमी को बंद रखकर सैनिटाइज किया जाएगा। इस दौरान अकादमी में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। एलबीएस अकादमी के निदेशक डा. संजीव चौपड़ा ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के नियमों का पालन किया जा रहा है। ट्रेनी अधिकारियों की पढ़ाई शुक्रवार से ही ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। सभी ट्रेनी ऑफिसर अपने कमरे में ही रहेगें। सभी को खाना कमरे में ही उपलब्ध कराया जाएगा।इसके साथ ही संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 150 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। अकादमी में करीब चार सौ ट्रेनी ऑफिसर है। इन सभी के टेस्ट किए जाएंगे। उन्होने संक्रमित पाए गए ट्रेनी अधिकारियों को अकादमी के इंदिरा भवन में बनाए गए कोविड केयर सेंटर में रखा गया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments