Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी के पास दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, तीन घायल

मसूरी के पास दर्दनाक हादसा, तीन की मौत, तीन घायल

मसूरी। मसूरी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां हाथी पांव के पास एक क्विड कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा बुधवार देर रात को नाग मंदिर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हैं।

उक्त युवक मसूरी से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे कि रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार कार सवार युवक रात करीब साढ़े 11 बजे मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट से चले थे। उनके साथ दो कार और भी थीं जो आगे चली गईं।

अन्य कार सवार जब देहरादून पहुंचे तो पता चला कि क्विड कार में सवार युवक अपने घर नहीं पहुंचे हैं। इस पर उन्होंने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी।
 
कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली
सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की तो कार नाग मंदिर के पास रोड पर पलटी हुई मिली। यह कार ऊपर की रोड से नीचे वाली रोड पर गिरी थी। हादसे में तीन की मौत हुई और तीन घायल हो गए।

मृतकों की पहचान सचिन पुत्र जतिनदास (22) निवासी कैम्पटी टेहरी, अंकित (27) निवासी नालापानी और वीरेंद्र (35) निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

जबकि राजा पुत्र दिनेश, अंकित पुत्र मनोज और सुनील पुत्र भगतराम निवासी देहरादून घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जन्मदिन किसका था, यह जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments