Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी: खाई में गिरी 35 से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही...

मसूरी: खाई में गिरी 35 से ज्यादा सवारियों को लेकर जा रही रोडवेज बस, दो की मौत, कई घायल

मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबिक 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बस हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीम मौके पर राहत-बचाव कार्य में लगी है। बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी, तभी रास्ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के कारण यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments