Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी, चकराता और हर्षिल में हुई बर्फबारी

मसूरी, चकराता और हर्षिल में हुई बर्फबारी

मसूरी। उत्‍तराखंड में गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। पहाड़ों में जहां बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई। पहाड़ों की रानी मसूरी में गुरुवार सुबह बर्फ की हल्‍की फुहारें पड़ी, वहीं चकराता के पर्यटक स्‍थलों में शुमार लोखंडी, मोइला टॉप, जाड़ी, लोहारी, खडंबा, मुंडाली समेत आसपास की ऊंची इलाकों में बर्फबारी हुई। उत्‍तरकाशी जिले के हर्षिल में पहाड़ बर्फ की चादर से सफेद हो गए। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

मौसम के अचानक करवट बदलने से बुधवार शाम को जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। गुरुवार सुबह क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल चकराता के ऊंचे इलाकों में शुमार लोखंडी, मोइला टॉप, जाड़ी, लोहारी, खडबा, मुंडाली समेत आसपास की ऊंची इलाकों में बर्फबारी जारी है।

जौनसार बावर क्षेत्र में यह सीजन का पांचवां और फरवरी माह में पहला हिमपात है। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश होने से समूचा इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments