Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमसूरी : तड़के खाई में गिरी कार, पांच गंभीर रूप से घायल

मसूरी : तड़के खाई में गिरी कार, पांच गंभीर रूप से घायल

पांच घायलों को खाई से निकाला
मसूरी। शुक्रवार को तड़क मसूरी में एक कार हादसा हुआ। जिसमें पांच कार सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा मसूरी किमाड़ी रोड पर आज तड़क करीब तीन बजे हुआ। यहां एक कार यूके 07 वीएक्स 0833 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, कैंट पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन के बाद सभी लोगों को खाई से निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से देहरादून के दून अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज हो रहा है।

घायलों का नाम और पताः
– बिलाल खान पुत्र मुस्कीम खान निवसी होगल भट्टा थाना क्लेमेनटाउन देहरादून
– नितिन थपलियाल पुत्र चंडी प्रसाद थपलियाल निवासी दुर्गा कॉलोनी थाना पटेल नगर देहरादून
– शहबाज पुत्र यामीन निवासी कुलड़ी खेड़ा थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी उगल भट्टा थाना क्लेमेनटाउन देहरादून
– मोहसिन पुत्र जहीर मोहम्मद निवासी उपरोक्त
– उस्मान पुत्र फुरकान निवासी उपरोक्त

रेस्क्यू टीम मसूरी पुलिसः

– उपनिरीक्षक सूरज कंडारी
– कांस्टेबल 285 सुरेंद्र
– होमगार्ड सूरज राणा
– होमगार्ड शूरवीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments