Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में तिब्बतन होम्स के 17 छात्र और चार स्टाफ संक्रमित

मसूरी में तिब्बतन होम्स के 17 छात्र और चार स्टाफ संक्रमित

मसूरी। सेंट जॉर्ज स्कूल के बाद अब कोरोना का संक्रमण हैप्पीवैली स्थित तिब्बतन होम्स फाउंडेशन स्कूल तक पहुंच गया है। यहां 17 छात्र व चार स्टाफ सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित पाए गए छात्रों व स्टाफ को चमन एस्टेट स्थित होम्स के हॉस्टल में रखा गया है। इस परिसर को जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना दिया है।

तिब्बतन होम्स फाउंडेशन स्कूल के सचिव कर्मा चुंगडक ने बताया कि संक्रमित पाए गए छात्र कक्षा 10 वीं व 12 वीं के हैं। ये सभी पांच अप्रैल को मसूरी पहुंचे थे। इनके यहां पहुंचने के बाद सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे और उन्हें कंपनी बाग रोड के हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया था। उधर, उप जिला चिकित्सालय के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि मसूरी में बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में छह और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments