Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

मसूरी में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

मसूरी में सोमवार दोपहर को मौसम बदला। बारिश के साथ ओले गिरने लगे। बारिश बंद होने के बाद मौसम सुहावना हो गया।

मसूरी में दो बजे चटक धूप खिली रही। इसके बाद अचानक मौसम बदला। घने बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। ओले भी गिरने लगे। हालांकि तेज बारिश के चलते ओले जमीन पर टिके नहीं। करीब आधा घंटा झमाझम बाारिश हुई। बारिश के कारण माल रोड पर घूम रहे पर्यटकों को होटलों में लौटना पड़ा। बारिश थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान पर्यटक मौसम का आनंद लेते नजर आए। बारिश और ओलावृष्टि ने ठंडक का अहसास कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments