Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमसूरी में शराब पीकर वाहन चलाना दिल्ली के पर्यटक को पड़ा महंगा,...

मसूरी में शराब पीकर वाहन चलाना दिल्ली के पर्यटक को पड़ा महंगा, हरिद्वार में पांच हुड़दंगी गिरफ्तार

मसूरी शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की टेढ़ी नजर है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर शराब पीकर वाहन चलानों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को दिल्ली के एक सैलानी को शहर में शराब पीकर वाहन चलाना मंहगा पड़ गया। पुलिस ने पर्यटक का वाहन सीज कर पर्यटक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के मिशन मर्यादा के तहत शहर में शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बताया कि विभिन्न असमाजिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। बताया कि दिल्ली की कार संख्या डीएल 2 सीएपी 7725 का चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन को रोका, जिसमें कार चालक कुलदीप सिंह पुत्र प्रकाश निवासी नजफगढ़ दिल्ली शराब के नशे में धुत था। जिसका पुलिस ने मेडिकल कराकर एमवी एक्ट के तहत दिल्ली निवासी पर्यटक के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन सीज किया गया।

हरिद्वार: मालवीय घाट से पांच हुड़दंगी गिरफ्तार

गंगाघाट पर हुड़दंग मचा रहे दिल्ली और हरियाणा के पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। गंगा घाटों की महिमा बनाए रखने व गंदगी फैलाने से रोकने के लिए पुलिस की ओर  से आपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश पुलिस धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने वाले आरोपियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

अभियान के तहत बृहस्पतिवार की रात मालवीय घाट से हुड़दंग मचने और आनेजाने वाले श्रद्धालुओं से लड़ाई करने के लिए आमादा होने पर पुलिस ने नर सिंह, देवेंद्र निवासी मौहम्मदपुर गुर्जर, जिला गुड़गांव हरियाणा, शिवकरण सिंह निवासी सीएम 524 अंकरी पहाड़ी, महिपालपुर दिल्ली, संजय व योगेश निवासी गांव ताजपुर गुड़गांव हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

नगर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। आपरेशन मर्यादा अभियान लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments