Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमसूरी में होम स्टे संचालक और तीन पर्यटकों पर मुकदमा

मसूरी में होम स्टे संचालक और तीन पर्यटकों पर मुकदमा

मसूरी । मसूरी में बिना कोविड-19 जांच रिपोर्ट और वैध पास के मसूरी पहुंचे तीन पर्यटकों के और उन्हें ठहराने वाले होम स्टे संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। तीनों पर्यटकों को गाजियाबाद लौटा दिया गया है। मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि कवि नगर, गाजियाबाद के रहने वाले वंश चतुर्वेदी, कपिल शर्मा और अभिषेक बुधवार दोपहर को मसूरी पहुंचे थे। शाम के वक्त होटलों की रुटीन चेकिंग के दौरान तीनों से पास और कोविड जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर वापस भेज दिया गया। होम स्टे संचालक लंढौर निवासी अव्वल सिंह रावत पर तीनों को ठहराने से पूर्व दस्तावेज न जांचने और पुलिस को सूचना न देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments