Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी हादसा : मंत्री जोशी और धन सिंह ने दून अस्पताल में...

मसूरी हादसा : मंत्री जोशी और धन सिंह ने दून अस्पताल में घायलों का हाल जाना

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

देहरादून। मसूरी बस हादसे में घायल 16 मरीजों का हाल जानने के लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दून अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां पर एमएस डॉ. केसी पंत और डीएमएस डॉ. एनएस खत्री से मरीजों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई।

उन्होंने बताया कि यहां पर 16 मरीज रात भर्ती किए गए हैं, उनमें से एक रेलवे कर्मचारी अशोक शर्मा की ब्लीडिंग होने की वजह से दिमाग की सर्जरी की गई है। उनकी हालत अभी गंभीर बनी है। उसको एम्स रेफर किया जा रहा है इसके अलावा चार अन्य घायलों को कुछ गंभीर चोटें लगी है। सर्जरी और ऑर्थो विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। घायलों ने बताया कि उन्हें समुचित उपचार मिल रहा है। देर शाम तक आज इनमें से अधिकांश मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी, सर्जन डॉ. विनम्र मित्तल, पीएमओ डॉ. नरेश राणा और डॉ. प्रशांत चौधरी, सीपीआरओ महेंद्र भंडारी, पीआरओ जसवंत रावत, प्रशासनिक अधिकारी दीपक राणा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments