Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाराष्ट्र राज्यपाल को खुद के खर्च से किया सफर हवाई जहाज में,...

महाराष्ट्र राज्यपाल को खुद के खर्च से किया सफर हवाई जहाज में, महाराष्ट्र सरकार ने नहीं दी सरकारी चार्टर प्लेन।

महाराष्ट्र के राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी लंबे समय से देखी जा रही है। तो वही आज जब महाराष्ट्र के राज्यपाल महाराष्ट्र से देहरादून रवाना हो रहे थे तो उन्होंने चार्टर प्लेन की मांग की थी, लेकिन चार्टर प्लेन ना मिलने के चलते उन्हें प्राइवेट हवाई जहाज से उत्तराखंड आना पड़ा। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र के राज्यपाल के बीच इस तनातनी को साफ तौर से देखा जा सकता है।

देहरादून पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल से जब इस बाबत जानकारी दी गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने इतना जरूर कहा की एक हवाई जहाज नहीं मिला तो क्या हुआ, दूसरे हवाई जहाज से आ गए। इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बताया कि चार्टर प्लेन के लिए इस बाबत बातचीत की गई थी कि मसूरी स्थित एलबीएस एकेडमी कार्यक्रम में जाना है लेकिन उन्हें यह कहकर चार्टर प्लेन नहीं दिया गया कि यह उनका निजी दौरा है।

-भगत सिंह कोश्यारी( राज्यपाल,महाराष्ट्र)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments