Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाराष्ट्र से ऋषिकेश लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 92

महाराष्ट्र से ऋषिकेश लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 92

देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना का एक और मामला सामने आया है। हाल ही में महाराष्ट्र से ऋषिकेश लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने मरीज में कोरोना की पुष्टि की है। इसके साथ ही अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 92 हो गई है। वहीं, कोटद्वार के रिखणीखाल विकासखंड के एक गांव में दिल्ली से आई एक महिला की क्वारंटीन के दौरान मौत हो गई।

युवक की जांच ऋषिकेश एम्स में की गई थी। एम्स प्रशासन के अनुसार, युवक पिछले पांच से छह साल से महाराष्ट्र में एक होटल में करता था। होटल के कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह हाल ही में ऋषिकेश वापस लौट आया था। वह तभी से अपने घर में क्वारंटीन था।

शनिवार को वह एम्स में स्क्रीनिंग के लिए आया था। उस दौरान उसमें कुछ लक्षण पाए जाने पर युवक का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। युवक को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।

जिलेवार कोरोना संक्रमण की स्थिति

 

जनपद          संक्रमित     ठीक हुए मरीज
देहरादून          45           28
हरिद्वार            07             07
नैनीताल          14            10
ऊधमसिंह नगर   18           05
उत्तरकाशी           01          –
अल्मोड़ा              02          01
पौड़ी                  02           01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments