Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाशिवरात्रि पर्व पर मुस्लिम युवक ने मांगी शिव मंदिर में जल चढ़ाने...

महाशिवरात्रि पर्व पर मुस्लिम युवक ने मांगी शिव मंदिर में जल चढ़ाने की अनुमति

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार में श्यामपुर क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने शिवालय में जलाभिषेक की अनुमति मांगी है। युवक ने हरकी पैड़ी से गंगाजल लाकर शिव मंदिर में चढ़ाने की अनुमति मांगने के साथ-साथ अपनी जान का खतरा भी जताया है। जिस पर एसडीएम ने थानाध्यक्ष श्यामपुर को युवक को सुरक्षा उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

हरिद्वार में श्यामपुर थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर नोआबाद निवासी सरफराज अंसारी काफी समय से सामाजिक सेना नामक एक संगठन से जुड़ा है। संगठन के अध्यक्ष विनोद महाराज ने सरफराज को वरिष्ठ प्रदेश उप प्रमुख बनाया हुआ है। सरफराज ने उप जिलाधिकारी को पत्र देकर बताया कि उनका संगठन समाज को एकजुट करने व जागरूक करने संबंधी कार्यक्रम चलाता है। इसी कड़ी में वह भगवान शिव की श्रावण पर हरकी पैड़ी से जल भरकर बहारपीली थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार स्थित कुंडी सोठा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहता है। लेकिन मुस्लिम समाज के कुछ असामाजिक तत्व उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। उनसे जान-माल का खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में समाज को एकता का संदेश देने के उद्देश्य से श्रावण को हरकी पैड़ी से कुंडी सोटेश्वर महादेव तक ले जाने की अनुमति व सुरक्षा दी जाए। एसडीएम पूरण सिंह राणा ने अनुमति देने के साथ ही श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान को युवक की सुरक्षा को लेकर ज़रूरी कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments