Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहिलाओं से दोगुना पुरुषों की हो रही कोरोना से मौतें

महिलाओं से दोगुना पुरुषों की हो रही कोरोना से मौतें

उत्तराखंड में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। इस आंकड़े में गौर करने वाली बात ये है कि सबसे अधिक पुरुषों की मौत हो रही है। एक सप्ताह के भीतर जहां कुल महिलाओं की 56 मौत हुई हैं, वहीं 104 पुरुषों को जान गंवानी पड़ी। हेल्थ विभाग के बुलेटिन के आधार पर यह आंकड़ा सामने आया, जिसे विशेषज्ञ सामान्य नहीं बता रहे हैं। सप्ताह में 19 अप्रैल को हालांकि महिलाओं के मौत का ग्राफ ज्यादा था। उस दिन 13 महिलाएं व 11 पुरुषों की मौतें हुईं । इसके अलावा हर दिन महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की मौत अधिक हुई। महिलाओं में ज्यादात्तर 50-60 उम्र के बीच को जान गंवानी पड़ी। पुरुषों में 21 से लेकर 40 वर्ष तक के उम्र वाले भी मौत की चपेट में आ रहे हैं।

विशेषज्ञों की माने तो पुरुषों के स्तर पर लापरवाही अधिक बरती जा रही है। इसके साथ ही उनका मूवमेंट भी महिलाओं की अपेक्षा घर और संक्रमण वाले क्षेत्रों में अधिक है। दून अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ फिजिशियन डा. केसी पंत ने बताया कि पुरुषों में ब्लड प्रेशर, शुगर और लंग्स समेत तमाम बीमारियां भी महिलाओं की अपेक्षा अधिक रहती हैं। इसके साथ स्मोकिंग, पान मसाला, गुटखा खाने, शराब पीने की भी समस्या अधिक रहती है। इसके अलावा पुरुषों में बीमारी होने पर तत्काल इलाज की प्रवृत्ति आमतौर पर कम होती है। कोरोना जैसी महामारी होने पर यह लापरवाही घातक सिद्ध होती है। उन्होंने अपील की है कि जिस किसी को कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आते हैं, तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
अप्रैल          महिला  पुरुष
15             4            5
16             6           11
17            15          22
18             3            9
19             13          11
20             6            21
21             9            25
बुधवार को सबसे अधिक मौत नैनीताल जिले में हुईं। नैनीताल जिले में कुल 17 लोगों की मौत हुई। दूसरे नंबर पर देहरादून जिले में 11 लोगों की मौत हुई। हरिद्वार में दो और यूएसनगर में चार मरीजों की संक्रमण से मौत हुई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments