Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे से झूलता मिला शव

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पंखे से झूलता मिला शव

देहरादून । डालनवाला क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पंखे के सहारे फंदे पर झूलता मिला। महिला कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी।

डालनवाला थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि डीएल रोड निवासी काजल की शादी दो साल पहले हुई थी। पति और ससुराल वालों से विवाद के चलते शादी के कुछ समय बाद ही काजल डीएल रोड स्थित अपने मायके चली आई। इसके बाद से वह यहीं रह रही थी।

गत देर रात काजल अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बार परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments