Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमहिला से दुष्कर्म व विरोध कर रहे भाई की हत्या में फरार...

महिला से दुष्कर्म व विरोध कर रहे भाई की हत्या में फरार आरोपित गिरफ्तार, हरिद्वार से पांच साल पहले हुआ था गायब

देहरादून। महिला से दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर उसके भाई की हत्या में फरार 50 हजार का इनामी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह हरिद्वार जिले से साल 2018 से फरार था।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार जिले के रानीपुर थाने में साल 2018 में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि, दो आरोपित फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इनमें वीर सिंह सैनी उर्फ भगत निवासी लेबर कालोनी बीएचईएल रानीपुर हरिद्वार को बीते 29 नवंबर को रामजीवाला छकड़ा थाना मंडावर जिला बिजनौर स्थित मंदिर से बाबा के वेश में गिरफ्तार किया गया था। जबकि उसका भतीजा बलवीर सिंह मूल निवासी ग्राम चिड़ियापुर थाना लक्सर हरिद्वार फरार रहा। गुरुवार रात हरिद्वार के एक ढाबे से उसे गिरफ्तार किया गया। वह ढाबे पर नौकरी कर रहा था। इससे पहले ट्रक क्लीनर का काम किया।

उन्होंने बताया कि तीनों ने 10 अगस्त 2018 को केस दर्ज कराने वाले व्यक्ति की बेटी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। जिसका विरोध उसके भाई हेमन्त ने किया तो आरोपित वीर सिंह, बलवीर और विरेन्द्र ने हेमंत के साथ मारपीट कर उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी थी। वीरेन्द्र को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। वीर सिंह व बलबीर सिंह तब से लगातार फरार चल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments