Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्‍ता के 824 पदों पर भर्ती शुरू, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा...

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्‍ता के 824 पदों पर भर्ती शुरू, उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की विज्ञप्ति

देहरादून: स्वास्थ्य विभाग में समूह ग के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्‍ता के 824 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने इन पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। अभ्यर्थी 24 मार्च से आनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्‍ता के पद के लिए आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली के निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। साथ ही छह माह का प्रसव प्रशिक्षण भी होना जरूरी है। अभ्यर्थी के पास उत्तराखंड नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल का पंजीकरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

रिक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments