Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमांग को लेकर पीआरडी के जवान आज मुख्यमंत्री आवास करेंगे कूच

मांग को लेकर पीआरडी के जवान आज मुख्यमंत्री आवास करेंगे कूच

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर जीओ जारी करने की मांग को लेकर पीआरडी जवान आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। पीआरडी जवानों का कहना है कि घोषणाओं पर जीओ जारी होने तक धरना जारी रहेगा।

गांधी पार्क के मुख्य गेट में धरने पर बैठे पीआरडी जवानों की गुरुवार को सचिवालय कूच की योजना थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सचिवालय में विभागीय सचिव से मुलाकात करने पहुंचा। 

सचिव के न मिलने पर पीआरडी जवान कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और स्वामी यतीस्वरानंद से मुलाकात कर मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जीओ जारी कराने की मांग की। दिनेश प्रसाद ने कहा कि जब तक उनकी मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप शासनादेश जारी नहीं हो जाता है, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान किशन रावत, हरीश पंवार, सरिता राय और सावित्री मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments