Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमां को सरप्राइज देने आ रहे थे ऋषभ पंत, नए साल पर...

मां को सरप्राइज देने आ रहे थे ऋषभ पंत, नए साल पर बनाया था उत्तराखंड में घूमने का प्लान

रुड़की: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार शुक्रवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। बेटे को इस हाल में देख मां सरोज पंत का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पाकर मां बदहवास हालत में अस्‍पताल पहुंचीं।

कार में ऋषभ अकेले थे, वह खुद गाड़ी चला रहे थे। जिस स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह ब्लैकस्पाट है।

मां को सरप्राइज देने के लिए बिना बताए ही रुड़की आ रहे थे
जानकारी के मुताबिक ऋषभ मां को सरप्राइज देने के लिए बिना बताए ही रुड़की आ रहे थे। वह नए साल पर अगले तीन दिन उत्तराखंड में ही बिताने के प्लान के अनुसार आ रहे थे कि अचानक हादसा हो गया।

मां सरोज पंत बदहवास हालत में सक्षम हॉस्पिटल में पहुंचीं
बेटे का एक्सीडेंट होने की सूचना पाकर ऋषभ पंत की मां सरोज पंत बदहवास हालत में सक्षम हॉस्पिटल में पहुंचीं। यहां पर रोते हुए मां ने कहा कि वह तीन दिन से बेटे से बात कर रही थी और उसे घर आने के लिए कह रही थीं।

नए साल में उत्तराखंड की वादियों में ही घूमने का प्लान बना कर आए थे
हादसे के बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत ने मां को बताया कि वह तो उन्हें सरप्राइस देने के लिए बिना बताए दिल्ली से रुड़की आ रहे थे।

इसी के चलते वह सुबह ही दिल्ली से चल दिए थे, ताकि घर पहुंच कर अचानक मां को सरप्राइस दें। लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था। वह नए साल तक उत्तराखंड की वादियों में ही घूमने का प्लान बना कर आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments