Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमाता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी...

माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को होगी आसानी, देहरादून से सुपर डीलक्स वाल्वो बस सेवा शुरू

देहरादून। माता वैष्णो देवी के दर्शन को दून व आसपास से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुपर डीलक्स वाल्वो बस सेवा का संचालन सोमवार की शाम से शुरू हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर के कारण इस बस का संचालन मार्च में बंद कर दिया था। इस स्थिति में वर्तमान में उत्तराखंड से कटरा जाने के लिए एकमात्र सीधी परिवहन सेवा ऋषिकेश से संचालित हेमकुंठ एक्सप्रेस ही विकल्प थी। चूंकि यह ट्रेन ऋषिकेश से चलती है, ऐसे में दून और आसपास के श्रद्धालुओं को ट्रेन पकड़ने को ऋषिकेश, हरिद्वार या सहारनपुर जाना पड़ता था। अब सीधी बस सेवा शुरू होने से दून समेत प्रेमनगर, सेलाकुई, विकासनगर आदि क्षेत्र के श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। कटरा के लिए बस का किराया 1712 रुपये और जम्मू के लिए 1549 रुपये है।

कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के कारण जुलाई से अंतरराज्यीय बस संचालन शुरू हुआ था। अप्रैल से जून तक बसों का पहिया थमा रहा। शुरुआत में साधारण बस सेवाएं संचालित की गईं। गत 15 जुलाई से दिल्ली मार्ग पर सुपर डीलक्स वाल्वो बसों का संचालन शुरू किया गया था। इस बीच यात्रियों की मांग पर गुरूग्राम व हल्द्वानी के लिए भी वाल्वो बस का संचालन शुरू कर दिया गया। सोमवार से रोडवेज ने कटरा के लिए भी वाल्वो सेवा शुरू कर दी। यह बस नियमित शाम छह बजे दून आइएसबीटी से संचालित होगी। कटरा से भी शाम छह बजे ही दून के लिए वापसी करेगी।

दिल्ली के लिए सुबह छह बजे वाल्वो

दून से दिल्ली के लिए अब सुबह पांच बजे वाल्वो बस नहीं मिलेगी। यात्रियों की कमी को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने अब दून से पहली वाल्वो सुबह छह बजे कर दी है। दिल्ली के लिए कुल 14 वाल्वो चलाई गई हैं। इनमें सुबह छह बजे के बाद सुबह आठ बजे, सुबह नौ बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर 12 बजे, दोपहर एक बजे, दोपहर तीन बजे, शाम चार बजे, शाम पांच बजे, शाम छह बजे, रात आठ बजे, रात नौ बजे, रात 11 बजे, रात साढ़े 11 बजे व रात 12 बजे। दो बसें सुबह 10 बजे व रात 10 बजे गुरूग्राम के लिए संचालित हो रहीं। ये दोनों बसें आइएसबीटी दिल्ली होकर जाएंगी।

दिल्ली के लिए एसी व जनरथ बस

दिल्ली के लिए अब सुबह पांच बजे वाल्वो के बजाए एसी जनरथ बस सेवा शुरू की गई है। सुबह साढ़े छह बजे एसी बस, सुबह साढ़े सात बजे जनरथ, सुबह साढ़े आठ बजे जनरथ, सुबह साढ़े 11 बजे जनरथ, दोपहर साढ़े 12 बजे एसी, दोपहर ढाई बजे एसी, दोपहर तीन बजे जनरथ, रात नौ बजे गुरूग्राम जनरथ सेवा, रात 10 बजे जनरथ और रात साढ़े 10 बजे एसी बस चलेगी।

चंडीगढ़ के लिए भी वाल्वो शुरू

कटरा के साथ ही रोडवेज ने चंडीगढ़ के लिए भी वाल्वो शुरू कर दी है। रोजाना यह बस दोपहर साढ़े 12 बजे दून से संचालित होगी। हल्द्वानी के लिए भी एक वाल्वो बस सेवा रात 11 बजे जबकि एक एसी बस का रात 10 बजे संचालन किया जा रहा। सभी बसों में टिकट की आनलाइन बुकिंग सेवा दी जा रही। वहीं, जयपुर के लिए शाम सात बजे एसी स्लीपर जबकि लखनऊ के लिए शाम पांच बजे जनरथ सेवा चलाई जा रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments