Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमाल्टा खाओ प्रतियोगिता आज, सबसे अधिक माल्टा खाने वाले को मिलेगा माल्टाश्री...

माल्टा खाओ प्रतियोगिता आज, सबसे अधिक माल्टा खाने वाले को मिलेगा माल्टाश्री पुरस्कार

देहरादून। पहाड़ी व्यंजनों की दावत देने के लिए जाने जाते हरीश रावत अब माल्टा प्रतियोगिता भी कर रहे हैं। आज शुक्रवार को यह प्रतियोगिता होगी। 

पूर्व सीएम के मुताबिक यह प्रतियोगिता मालती देवी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें एक मिनट में सबसे अधिक माल्टा खाने वाले को माल्टाश्री का पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके साथ ही कंडाली के पकोड़े और हरिद्वार की गुड़ चाय का स्वाद भी मिलेगा। रावत ने यह प्रतियोगिता अपने देहरादून निवास पर आयोजित की है। इसमें वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अन्य स्थानों से भी लोग जुड़ेंगे।

पूर्व सीएम ने नव वर्ष पर लोक परिधान का उपयोग करने की भी अपील की है। रावत का कहना है परंपरागत परिधानों में सज-संवर कर फोटो शेयर किए जाएंगे तो नया साल अपनी संस्कृति के हिसाब से भी संजो कर रखने वाला बन जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments