Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमिठाइयों की जगह दुकानों पर बिक रहा मीठा जहर

मिठाइयों की जगह दुकानों पर बिक रहा मीठा जहर

मिठाइयों की जगह दुकानों पर बिक रहा मीठा जहर। प्रशासन की छापेमारी लगातार चल रही है, कई दुकानों पर मिठाई की जगह मीठा जहर बेचा जा रहा है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब प्रशासन की टीम ने शहर में मिठाइयों की दुकान पर अचानक छापेमारी कर दी। इस दौरान कोयल घाटी के समीप ओम डेरी की दुकान पर महीनों से सड़ रही मिठाइयों की खेप बरामद हो गई। जिसे त्योहारी सीजन के मद्देनजर खपाने की तैयारी चल रही थी। प्रशासन ने सड़ी हुई मिठाइयों को कब्जे में लेकर डिस्ट्रॉय कर दिया है। वहीं कुछ दुकानों से प्रशासन ने मिठाइयों के सैंपल भी लिए, जिससे रुद्रपुर लेबोरेटरी जांच के लिए भेजा गया है, यदि सैंपल में कमी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments