Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुंबई से ऋषिकेश घूमने आईं दो युवतियों समेत तीन पर्यटक गंगा में...

मुंबई से ऋषिकेश घूमने आईं दो युवतियों समेत तीन पर्यटक गंगा में डूबे

ऋषिकेश के तपोवन स्थित घाट पर मुंबई से घूमने आईं दो युवतियों समेत तीन लोग गंगा में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने डूबने वालों की गंगा में खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। मुनीकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक मेल राय (21) पुत्र रोबट डांटे, मधुश्री खुरसांगे (21) पुत्री प्रभाकर खुरसांगे और अपूर्वा केलकर (21) पुत्री हेमंत केलकर तीनों निवासी बोरीवली ईस्ट उद्धव नगर, मुंबई, महाराष्ट्र दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। बुधवार शाम 4.30 बजे तपोवन स्थित गंगा घाट में तीनों नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान अचानक तीनों गंगा के तेज बहाव में बहने लगे।

दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मुनीकीरेती थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में डूबने वालों की खोजबीन की। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। थाना निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दो युवतियों सहित पांच लोग ऋषिकेश घूमने आए थे। दो युवतियां और एक युवक स्नान करते वक्त अचानक गंगा की तेज लहरों में ओझल हो गए। उनके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। गुरुवार को भी उनकी खोजबीन को गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments