Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री का हरीश रावत को जवाब, गैरसैंण पर किसी को चिंतित होने...

मुख्यमंत्री का हरीश रावत को जवाब, गैरसैंण पर किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के बाद जो भी जरूरी काम होंगे, वह सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण सबकी भावनाओं का केंद्र है, इसे लेकर किसी को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री आवास पर सोमवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें ग्राम सभा स्तर तक विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले पांच व्यक्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में प्रदेश सरकार ने 400 से अधिक फैसले लिए हैं। सभी को धरातल पर उतारने का काम हो रहा है। प्रदेश को आपदा का सामना करना पड़ा, उससे भी हम धीरे-धीरे उबर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान तत्परता के साथ राहत बचाव कार्य किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments